ग्रेटर नोएडा हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (19/03/2026): भारतीय पर्व आयोजन समिति द्वारा आयोजित उमंग 2083 कार्यक्रम का आगाज आज गुरूवार को हवन के साथ हुआ । सिटी पार्क ग्रेटर नोएडा पर आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखने को मिला।
समिति के अध्यक्ष प्रणीत भाटी ने बताया कि भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चलकर भाग लिया रंगोली प्रतियोगिता में 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया और सुंदर-सुंदर रंगोलिया बनाई इससे पूर्व गुरुकुल के बटुकों द्वारा हवन किया।
रंगोली के पश्चात मिले सुर मेरा तुम्हारा एकल प्रतियोगिता प्रारम्भ होते ही वर्षा तेज हो गयी जिससे समिति ने कोई दुर्घटना ना हो इसलिये कार्यक्रम को स्थगित कर दिया।
कल भी वर्षा के मद्देनजर कार्यक्रम को श्री महाराजा अग्रसेन भवन, स्वर्ण नगरी में स्थानांतरित करने की घोषणा कर दी गयी। आयोजकों ने उपस्थित प्रतिभागियों को आज की प्रस्तुति भी कल कराने की सूचना दी।
कार्यक्रम में सौरभ बंसल, विवेक कुमार, आरती शर्मा, दुर्गेश्वरी सिंह, बीना अरोरा, गुड्डी तोमर, ज्योति सिंह, कंचन कुमारी, संदीप गोयल, मुकुल गोयल, रवि जिंदल, विवेक अरोरा, अंजलि बंसल, व अन्य लोग उपस्थित रहे।।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।