दिल्ली वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: तीन प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए शुरू होंगी DTC की बसें

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (19 March 2026): दिल्ली वासियों के लिए और विशेष रूप से श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली सरकार ने तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों कटरा (माता वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या के लिए नई अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है। इस पहल से श्रद्धालुओं को सस्ती, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

परिवहन मंत्री डॉ पंकज सिंह ने बताया कि सरकार का उद्देश्य धार्मिक स्थलों तक बेहतर कनेक्टिविटी देना है, ताकि लोग बिना परेशानी अपनी यात्रा पूरी कर सकें। इन नई सेवाओं से खासतौर पर उन लोगों को फायदा होगा, जो निजी वाहनों या महंगे साधनों पर निर्भर रहते हैं।

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) इस योजना के तहत 50 एसी बसों को 17 नए रूटों पर चलाने की तैयारी कर रहा है। ये बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी और पर्यावरण के अनुकूल भी होंगी। किराया एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स के तय मानकों के अनुसार रखा जाएगा, जिससे यात्रियों को किफायती सफर मिल सके।

इसके अलावा, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के शहरों के लिए भी कई नए रूट प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-रेवाड़ी, दिल्ली-करनाल, दिल्ली-रोहतक, दिल्ली-अलवर और दिल्ली-जेवर जैसे रूट शामिल हैं, जो रोजाना यात्रा करने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे।

सरकार दिल्ली और बिहार के बीच भी बस कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। पूर्वांचल के लोगों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही इस दिशा में समझौता (MoU) होने की उम्मीद है। फिलहाल DTC पहले से ही दिल्ली-सोनीपत, दिल्ली-पानीपत और दिल्ली-बड़ौत जैसे कई रूटों पर इलेक्ट्रिक बस सेवाएं संचालित कर रही है, जिन्हें आगे और विस्तार देने की तैयारी है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।