शकरपुर में ‘जन रसोई’ की जगह बनेगा ‘जन आरोग्य मंदिर’, MoS हर्ष मल्होत्रा ने किया उद्घाटन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (19 March 2026): पूर्वी दिल्ली स्थित शकरपुर इलाके में बंद पड़ी ‘जन रसोई’ को अब ‘जन आरोग्य मंदिर’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना का शिलान्यास केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली नगर निगम के महापौर राजा इक़बाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
यह वही स्थान है जहां पूर्व सांसद गौतम गंभीर द्वारा ‘जन रसोई’ की शुरुआत की गई थी। इस पहल के तहत जरूरतमंद लोगों को मात्र एक रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाता था। हालांकि, उनके सक्रिय राजनीति से दूर होने के बाद यह सेवा बंद हो गई और जगह खाली पड़ी रही।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में 1000 से अधिक ‘जन आरोग्य मंदिर’ स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि अब तक 300 से ज्यादा केंद्र तैयार हो चुके हैं, जहां लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
महापौर राजा इक़बाल सिंह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम और केंद्र सरकार के सहयोग से राजधानी में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस तरह की परियोजनाएं आम लोगों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं।
वहीं स्थानीय विधायक अभय वर्मा और पार्षद रामकिशोर शर्मा ने बताया कि शकरपुर क्षेत्र में पहले बड़ी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का अभाव था। इस परियोजना के शुरू होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और उम्मीद जताई जा रही है कि अगले तीन महीने में निर्माण कार्य पूरा कर ‘जन आरोग्य मंदिर’ जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।