New Delhi News (19 March 2026): राजधानी दिल्ली के दक्षिणी जिले में पुलिस ने अवैध एलपीजी सिलेंडरों के भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम का भंडाफोड़ किया है। राजपुर खुर्द इलाके में चल रहे इस अवैध कारोबार पर छापेमारी कर पुलिस ने कुल 223 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो बिना लाइसेंस और सुरक्षा इंतजाम के घनी आबादी के बीच यह खतरनाक काम कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, 17 मार्च को स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर खुर्द की ‘जनरेटर वाली गली’ स्थित एक प्लॉट में बड़ी मात्रा में एलपीजी सिलेंडर जमा किए गए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया।
छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में सिलेंडरों का जखीरा मिला। बरामद सिलेंडरों में 16 भरे हुए घरेलू, 45 खाली घरेलू और 162 खाली कमर्शियल सिलेंडर शामिल हैं। इसके अलावा मौके से गैस तौलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन और 8 सेफ्टी कैप्स भी जब्त किए गए, जो इस अवैध कारोबार के संगठित होने की ओर इशारा करते हैं।
पुलिस ने मौके से हितेश राठी और अरविंद कुमार नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों किसी भी प्रकार का वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र पेश नहीं कर सके। घनी आबादी वाले इलाके में इतने बड़े पैमाने पर ज्वलनशील सिलेंडरों का भंडारण आसपास के लोगों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ था।
इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग और Indane गैस कंपनी के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और सिलेंडरों की जांच की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है, ताकि इस अवैध सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।