महंगाई के खिलाफ सीपीआई(एम) का अभियान तेज, आज बरौला में जनसभा

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (16/03/2025): बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-एम) ने जनआंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में पार्टी की बरौला सेक्टर-49 नोएडा शाखा की ओर से सोमवार को गांव बरौला में जनसभा और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है।

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार यह कार्यक्रम 24 मार्च 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित जन आक्रोश रैली की तैयारियों के तहत आयोजित किया जा रहा है। जनसभा के माध्यम से आम लोगों को महंगाई, बेरोजगारी, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और गैस की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों जैसे मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

यह कार्यक्रम सोमवार शाम पांच बजे गांव बरौला, सेक्टर-49 स्थित जूनियर हाई स्कूल पार्क (सरकारी अस्पताल के पास) में आयोजित होगा। कार्यक्रम में आम जनता की समस्याओं को उजागर करने के लिए सामाजिक और जन मुद्दों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया जाएगा।

जनसभा को M. A. Baby, राष्ट्रीय महासचिव, Communist Party of India (Marxist), संबोधित करेंगे। वह केरल सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं और पूर्व सांसद भी हैं। पार्टी के अनुसार उनके संबोधन में मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों, आम जनता पर पड़ रहे प्रभाव और केंद्र सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

सीपीआई(एम) नेताओं का कहना है कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है, जबकि गैस सिलेंडर और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पार्टी का आरोप है कि वर्तमान नीतियों से मेहनतकश वर्ग पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मीडिया प्रतिनिधियों और आम लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर जन मुद्दों पर चर्चा में भाग लेने की अपील की है। साथ ही 24 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाली जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए भी लोगों से समर्थन मांगा गया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।