दिल्ली में ड्रेन की सफाई के लिए उतारी गई ये नई मशीन, जलभराव से राहत की उम्मीद
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (13 March 2026): राजधानी में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार को पंखा रोड ड्रेन पर नई अम्फीबियस मशीन (शॉर्ट बूम) का जलावतरण किया गया। इस कार्यक्रम में रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। इस आधुनिक मशीन के जरिए पंखा रोड के नालों की सफाई तेज और बेहतर तरीके से की जाएगी, जिससे बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।
इस मौके पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री और जनकपुरी के विधायक आशीष सूद ने कहा कि स्वच्छ और जलभराव-मुक्त दिल्ली बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान पंखा रोड का सौंदर्यकरण, उसे स्वच्छ और कूड़ा-मुक्त बनाना तथा पंखा रोड ड्रेन की वर्षों से लंबित सफाई कराना प्रमुख वादों में शामिल था।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से ड्रेन की सफाई नहीं होने के कारण बरसात के दौरान आसपास के निवासियों को जलभराव और दुर्गंध जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार बनने के बाद से ही लगातार काम किया जा रहा है और ड्रेन के पुनर्विकास की योजना पर तेजी से अमल किया जा रहा है।
सरकार के अनुसार ड्रेन की नई दीवारों का निर्माण कराया जा चुका है और पहले 100 दिनों के भीतर ड्रेन की प्रारंभिक सफाई के साथ-साथ एक हिस्से का सौंदर्यकरण भी पूरा कर लिया गया है। अब ड्रेन के अंदर व्यापक ड्रेजिंग और सफाई का कार्य एमवीपीएस मशीनों की मदद से किया जा रहा है, जिससे नाले की गहराई बढ़ाने और अंदरूनी हिस्से को व्यवस्थित करने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।
आशीष सूद ने बताया कि ड्रेन के किनारे स्थित सर्विस लेन को भी विकसित किया जा रहा है। यहां साफ-सफाई के साथ सुंदर हैंगिंग गार्डन और आधुनिक रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पश्चिमी दिल्ली की जनता से किया गया यह महत्वपूर्ण चुनावी वादा जल्द ही पूरी तरह पूरा हो जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।