New Delhi News (13 March 2026): भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) के एक छात्र की दुखद मृत्यु पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इसे अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक घटना बताते हुए दिवंगत छात्र के परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। ABVP का कहना है कि इस घटना से पूरा छात्र समुदाय मर्माहत है।
परिषद के अनुसार दिवंगत छात्र संस्थान में प्रथम वर्ष के सिविल अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम का विद्यार्थी था। संगठन ने कहा कि इस कठिन समय में वह छात्र के परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति मिले। परिषद का मानना है कि छात्रों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना प्रत्येक शिक्षण संस्थान की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
इस मामले में परिषद के दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इस दुखद घटना की सच्चाई सामने आनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को गंभीरता से लिया जाना आवश्यक है।
परिषद ने यह भी मांग की है कि संस्थान प्रशासन छात्रों के लिए उपलब्ध परामर्श और सहायता व्यवस्था को और मजबूत करे। परिषद का कहना है कि छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी व्यवस्था होना जरूरी है, ताकि किसी भी छात्र को अकेलापन या अत्यधिक दबाव महसूस न हो और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।