बीजेपी सरकार के एक वर्ष पूरे होने का जश्न: क्या बोले बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (02 March 2026): रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजधानी के सातों लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन चांदनी चौक में एक भव्य रैली के साथ हुआ। इस रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए विकास कार्यों और नई जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
रैली में चांदनी चौक और पुरानी दिल्ली की 26 गलियों में ₹159.47 करोड़ की लागत से अंडरग्राउंड वायरिंग परियोजना, ईवी बसों का लोकार्पण, यमुना सफाई अभियान तथा महिलाओं के लिए ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ जैसी प्रमुख पहलों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीते एक वर्ष में दिल्ली में सुशासन और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि मोहल्लों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता अभियान को सुदृढ़ करने, जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार, सड़कों एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
सांसद ने आगे कहा कि नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली को विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं कर रही, बल्कि जमीनी स्तर पर काम कर रही है और हर वार्ड व हर मोहल्ले तक विकास पहुंचाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।