Bihar News (02 March 2026): बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राजद नेता तेजस्वी यादव को बिहार से विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन का राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया गया है। यह फैसला RJD की बैठक में लिया गया। लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच पार्टी ने आधिकारिक तौर पर उनके नाम की घोषणा कर दी।
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए चुनाव होना है। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर NDA को चार सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में पांचवीं सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है, जहां विपक्षी एकजुटता अहम भूमिका निभाएगी।
विधानसभा की गणित के अनुसार, एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 41 विधायकों का समर्थन जरूरी है। महागठबंधन के पास कुल 35 विधायक हैं, जिसमें आरजेडी, कांग्रेस और वाम दलों के सदस्य शामिल हैं। यदि विपक्ष को अन्य दलों का समर्थन मिलता है, तो पांचवीं सीट पर जीत संभव हो सकती है। तेजस्वी यादव को राज्यसभा भेजने का फैसला रणनीतिक कदम है। पिछले विधानसभा चुनाव में हार के बाद यह निर्णय पार्टी के भीतर नई दिशा तय करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या विपक्ष पूरी तरह एकजुट होकर इस सीट पर जीत दर्ज कर पाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।