New Delhi News (02 March 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खजूरी खास में केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी परिसर का उद्घाटन किया और स्थायी भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न कराया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और छात्रों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने इसे क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

उन्होंने कहा कि राजधानी के केंद्रीय विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। नया परिसर छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। स्थायी भवन के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा और शिक्षा का स्तर और मजबूत होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सहयोग से दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाया जा रहा है। निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगाने के साथ सरकारी स्कूलों को CM SHRI और प्रोजेक्ट-NEEV जैसे कार्यक्रमों के जरिए उन्नत किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक बच्चे को समान अवसर मिल सके।

कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, शिक्षा मंत्री आशीष सूद, कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा और विधायक अजय महावर सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्र के शैक्षणिक विकास के लिए अहम बताते हुए केंद्रीय विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।