New Delhi News (01 March 2026): एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों पर अस्थायी रोक 2 मार्च 2026 को रात 23:59 बजे IST (18:29 बजे UTC) तक बढ़ा दी है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि परिचालन कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है और स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है।
एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष राहत उपायों की घोषणा की है। जिन यात्रियों ने 28 फरवरी 2026 तक 5 मार्च 2026 तक की यात्रा के लिए खाड़ी क्षेत्र की टिकट बुक की थी, उन्हें बिना किसी तारीख परिवर्तन शुल्क के अपनी यात्रा आगे की तारीख पर रीशेड्यूल करने का विकल्प दिया जा रहा है। इसके अलावा यात्री अपनी टिकट रद्द कर मूल भुगतान माध्यम से पूरा रिफंड भी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को अपनी उड़ान की स्थिति की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या ग्राहक सेवा से संपर्क करने की सलाह दी गई है। एयरलाइन ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा हालात सामान्य होते ही सेवाएं बहाल की जाएंगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।