New Delhi News (01 March 2026): ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। दक्षिणी दिल्ली के जामिया नगर इलाके में स्थित ओखला विहार में लोगों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय स्तर पर यह प्रदर्शन दोपहर की नमाज के दौरान आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
ओखला विहार स्थित मस्जिद बाबुल इल्म के बाहर प्रदर्शनकारियों ने खामेनेई के पोस्टर लगाए और काले कपड़े पहनकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन करीब आधे घंटे तक चला, जिसके बाद लोग शांतिपूर्वक वापस लौट गए।
स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और हालात नियंत्रण में रहे। उधर, दिल्ली के जंतर मंतर पर भी हजारों लोग इकट्ठा हुए और विरोध जताया। राजधानी के अलावा देश के अन्य हिस्सों से भी प्रदर्शन की खबरें सामने आई हैं। प्रशासन ने सभी जगहों पर सतर्कता बढ़ा दी है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।