गुरु तेग बहादुर अस्पताल में नई मेडिकल ICU और GI HD एंडोस्कोपी यूनिट की शुरुआत

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (28 February 2026): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 10 बेड की नई मेडिकल ICU का उद्घाटन किया। इसके साथ ही GI HD वीडियो एंडोस्कोपी सुइट की शुरुआत और एकीकृत आयुष स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि उपचार से लेकर रोकथाम तक पूरी स्वास्थ्य प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम है। उन्होंने भरोसा जताया कि इन सुविधाओं से पूर्वी दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले एक वर्ष में दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक सुधार किए गए हैं। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, नए OPD ब्लॉकों की स्थापना और अस्पतालों में अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि आयुष आधारित समग्र स्वास्थ्य मॉडल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे मरीजों को तनाव प्रबंधन और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों में समग्र उपचार मिल सके।

सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत और वय वंदना योजना के क्रियान्वयन से पात्र नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा मिली है। वहीं आरोग्य मंदिरों के माध्यम से लोगों को घर के पास निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पहलों से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का जाल मजबूत हुआ है और अस्पतालों पर अनावश्यक दबाव भी कम होगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक वर्ष के भीतर जनकेंद्रित और सुदृढ़ सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की नींव रखी गई है। उन्होंने दिल्ली को देश की स्वास्थ्य राजधानी के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य दोहराया। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, विधायक संजय गोयल और जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।