दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: मनोज तिवारी का AAP पर गंभीर आरोप!, अवैध घुसपैठियों को समर्थन का दावा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (20 जनवरी 2025): दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला है। तिवारी ने आरोप लगाया कि AAP रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देती है, जिसके खिलाफ अब दिल्ली के लोग विरोध जता रहे हैं।

मनोज तिवारी ने कहा, “AAP जैसी पार्टियां जो अवैध घुसपैठियों को समर्थन देती हैं, उन पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। देश सैफ अली खान के मामले से स्तब्ध है। यह घटना दिखाती है कि AAP अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को बढ़ावा देती है।” उन्होंने यह भी कहा कि अवैध घुसपैठियों की उपस्थिति दिल्ली की सुरक्षा और संसाधनों पर बड़ा बोझ डाल रही है।

तिवारी ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस चुनाव में ऐसी पार्टियों को बाहर का रास्ता दिखाएं जो राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती हैं। उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोग समझ चुके हैं कि विकास और सुरक्षा दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। इस बार AAP को सबक सिखाने का समय है।”

इस बीच, AAP ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा चुनावी लाभ के लिए झूठे आरोप लगा रही है। AAP ने दावा किया कि भाजपा के पास विकास पर बात करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान दे रही है।

चुनाव प्रचार के इस दौर में भाजपा और AAP के बीच राजनीतिक खींचतान तेज होती जा रही है। अब देखना होगा कि जनता किस पार्टी को अपना समर्थन देती है और चुनाव परिणाम किसके पक्ष में जाते हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।