1500 रुपये के विवाद में हत्या, नाले में फेंकी लाश, सेंट्रल नोएडा में सनसनी

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (27 फरवरी 2026): सेंट्रल नोएडा (Central Noida) के फेस-3 थाना क्षेत्र में महज़ 1500 रुपये के लेन-देन (Money Dispute) को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। गुरुवार को 35 वर्षीय युवक का शव पास के नाले से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस (Noida Police) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राहुल (35) के रूप में हुई है, जो फुटपाथ पर रहकर गुजर-बसर करता था। प्रारंभिक जांच (Investigation) में सामने आया है कि आरोपी रविंद्र (30) से उसका 1500 रुपये को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कथित तौर पर राहुल के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे पास के नाले में धक्का दे दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार (Arrest) कर लिया। घटनास्थल का फॉरेंसिक निरीक्षण (Forensic Inspection) भी कराया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली रकम को लेकर हुई यह हत्या क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। पुलिस का दावा है कि मामले की गहन जांच कर जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।