दिल्ली विधानसभा में लद्दाख के छात्रों का स्वागत, अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता बोले SERU यात्रा राष्ट्रीय एकता की मजबूत कड़ी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (26 February 2026): देश की राजधानी में गुरुवार को राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के ‘स्टूडेंट एक्सपीरियंस इन रीजनल अंडरस्टैंडिंग’ (SERU) प्रकल्प के अंतर्गत लद्दाख से आए 30 प्रतिनिधियों का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल में 19 छात्र और 11 छात्राएँ शामिल थीं। परिषद के कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अभिनंदन के साथ सभी का स्वागत करते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार किया।

स्वागत के उपरांत सभी प्रतिनिधियों को दिल्ली विधानसभा भ्रमण के लिए ले जाया गया, जहां उनका संवाद विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से हुआ। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतिनिधियों को दिल्ली विधानसभा के इतिहास, उसकी कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक परंपराओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि SERU जैसी पहलें युवाओं को राष्ट्र की लोकतांत्रिक संरचना को समझने और उससे जुड़ने का अवसर प्रदान करती हैं।

उल्लेखनीय है कि अभाविप वर्ष 1990 से लद्दाख में सक्रिय है और वर्ष 1991 में SERU यात्रा की शुरुआत की गई थी। इस प्रकल्प का उद्देश्य लद्दाख के छात्रों को देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक जीवन से परिचित कराना है। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न राज्यों में स्थानीय परिवारों के साथ ठहराया जाता है, जिससे उन्हें भारत की विविध जीवनशैली और सामाजिक संरचना को निकट से समझने का अवसर मिलता है।

दिल्ली विधानसभा के बाद प्रतिनिधिमंडल दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ कार्यालय पहुंचा, जहां अभाविप नीत छात्रसंघ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात छात्रों को विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। उन्हें बताया गया कि दिल्ली विश्वविद्यालय को ‘लघु भारत’ कहा जाता है, क्योंकि यहां देश के विभिन्न हिस्सों से आए विद्यार्थी एक साथ अध्ययन करते हैं।

अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि SERU प्रकल्प केवल एक शैक्षणिक भ्रमण नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के बीच संवाद, सहयोग और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस पहल से छात्रों के दृष्टिकोण का विस्तार होता है और वे देश की विविध लोक-परंपराओं को समझ पाते हैं। यह यात्रा युवाओं को राष्ट्र और समाज की समग्र समझ विकसित करने के लिए प्रेरित करती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।