BJP ने विश्वास नगर की जनता को सिर्फ परेशान किया, अब AAP से मिलेगा समाधान: AAP प्रत्याशी दीपक सिंघल
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (21 जनवरी 2025): बीते 20 जनवरी, सोमवार को विश्वास नगर में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जनसभा आयोजित हुई, जिसमें उन्होंने जनता से संवाद किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के विश्वास नगर विधानसभा प्रत्याशी दीपक सिंघल ने टेन न्यूज़ से विशेष बातचीत की और क्षेत्र की समस्याओं पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।
दीपक सिंघल ने कहा कि पिछले तीन बार से लगातार क्षेत्र में बीजेपी का विधायक रहा है, लेकिन किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने न सिर्फ विकास कार्यों की अनदेखी की बल्कि हर जरूरी परियोजना को रोकने का भी काम किया। उन्होंने क्षेत्र में पानी, सड़क और सीवर जैसी बुनियादी समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि बीजेपी ने सिर्फ उन्हें परेशान किया है।
आम आदमी पार्टी के एजेंडे पर बात करते हुए दीपक सिंघल ने कहा, “हम इस बार कई अहम मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रमुख हैं। इसके अलावा, महिलाओं को ₹2100 की आर्थिक सहायता, बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना और पुजारियों एवं ग्रंथियों के लिए समान योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं को भी लागू किया जाएगा। यह सभी योजनाएं सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही सोच सकते हैं, क्योंकि वे आम जनता के हितों को प्राथमिकता देते हैं।”
दीपक सिंघल ने बताया कि वह लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और लोगों को भी ऐसा विधायक चाहिए जो उनकी परेशानियों को समझे और हमेशा उनके साथ खड़ा रहे। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है, जबकि बीजेपी के नेता सिर्फ गाली-गलौज और नकारात्मक राजनीति में लगे रहते हैं।
अंत में उन्होंने विश्वास नगर की जनता से अपील करते हुए कहा, “आपने तीन बार बीजेपी को विधायक बनाकर देख लिया, लेकिन कोई विकास कार्य नहीं हुआ। इस बार मुझे एक मौका दें, मैं आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करूंगा।”
बता दें कि आगामी 05 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और 08 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।