9 साल बाद इजराइल पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (25/02/2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर इजराइल पहुंच गए। राजधानी तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने स्वयं मौजूद रहकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रगान के साथ औपचारिक सम्मान दिया गया। स्वागत के दौरान दोनों नेताओं ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया और एक-दूसरे को गले लगाया।

इजराइल पहुंचने के बाद, दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच निजी स्तर पर बातचीत भी हुई। प्रधानमंत्री मोदी लगभग 9 वर्ष बाद इजराइल गए हैं। इससे पहले उनका दौरा जुलाई 2017 में हुआ था, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक इजराइल यात्रा थी।

प्रधानमंत्री मोदी आज इजराइल की, संसद कनेसेट को संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। अपने दौरे के दौरान वे इजराइल में बसे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और एक तकनीकी प्रदर्शनी का दौरा करेंगे।

मोदी के स्वागत में तेल अवीव में कई स्थानों पर, भारतीय तिरंगे झंडे लगाए गए हैं। शहर में उनकी यात्रा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।

इस दौरे के दौरान भारत और इजराइल के बीच रक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दों पर भी, चर्चा होने की संभावना है। इसमें ड्रोन और एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम से संबंधित संभावित समझौते शामिल हो सकते हैं।

इजराइल, के एक प्रमुख अखबार ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में विशेष फ्रंट पेज प्रकाशित किया, जिसमें उनकी तस्वीर के साथ हिंदी में “नमस्ते” और हिब्रू भाषा में “शालोम” लिखा गया है। “शालोम” का अर्थ अभिवादन के साथ-साथ शांति भी होता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।