होम एंड किचन ब्रांड HomeEssentials ने जुटाए ₹70 करोड़
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (25/02/2026): डी2सी होम और किचन ब्रांड HomeEssentials ने प्री-सीरीज़ बी फंडिंग राउंड में ₹70 करोड़ (करीब 7.7 मिलियन डॉलर) की पूंजी जुटाई है। इस निवेश राउंड का नेतृत्व 360 ONE Asset ने किया, जबकि कंपनी के मौजूदा निवेशक India Quotient ने भी इसमें भाग लिया।
कंपनी ने बताया कि, इस नई फंडिंग का उपयोग अपने ओम्नीचैनल नेटवर्क को मजबूत करने और किचन व होम इम्प्रूवमेंट से जुड़े उत्पादों की रेंज को और विस्तृत करने में किया जाएगा। इसके तहत ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन रिटेल उपस्थिति बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।
साल 2024 में तनिष्क जैन और दिव्यम, जैन द्वारा स्थापित HomeEssentials बजट-फ्रेंडली घरेलू उत्पाद उपलब्ध कराती है। कंपनी कुकवेयर, होम फर्निशिंग, बाथरूम एसेंशियल्स समेत कई श्रेणियों में आधुनिक डिज़ाइन और उपयोगिता वाले उत्पाद पेश करती है। स्टार्टअप का लक्ष्य महंगे लक्ज़री ब्रांड्स और बिना ब्रांड वाले सामान्य उत्पादों के बीच मौजूद अंतर को भरना है।
कंपनी के पास वर्तमान, में 25 से अधिक श्रेणियों में 1,700 से ज्यादा एसकेयू (प्रोडक्ट) हैं। इसके दो ऑफलाइन स्टोर फिलहाल Noida और Gurugram में संचालित हो रहे हैं।
HomeEssentials ने वर्ष, 2026 के अंत तक टियर-1 और टियर-2 शहरों में कुल 20 रिटेल स्टोर खोलने की योजना बनाई है, जिससे देशभर में इसकी भौतिक उपस्थिति को तेजी से विस्तार मिल सके।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।