बीजेपी के संकल्प पत्र खतरनाक!, दिल्ली और देश के लिए चेतावनी: केजरीवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 जनवरी, 2025): आप संयोजक दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के दो संकल्प पत्रों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये दस्तावेज़ न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देश के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी का असली इरादा इन संकल्प पत्रों से स्पष्ट हो गया है। उन्होंने कहा, “जो भी इन्हें पढ़ेगा, उसका खून खौल जाएगा। हमने दिल्ली में शानदार शिक्षा व्यवस्था लागू की, लेकिन ये उसे बंद करने की योजना बना रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि बीजेपी के पहले संकल्प पत्र में मोहल्ला क्लिनिक को बंद करने की बात कही गई है, जबकि दूसरे संकल्प पत्र में मुफ्त शिक्षा खत्म करने की योजना का जिक्र है। केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर ये लोग सत्ता में आए, तो आपकी जिंदगी मुश्किल हो जाएगी। दो बच्चों की पढ़ाई का खर्च 10,000 रुपये तक बढ़ जाएगा। साधारण खांसी-जुकाम के लिए डॉक्टर के पास जाने में 2,000 रुपये तक लगेंगे।”

आप संयोजक ने आरोप लगाया कि बीजेपी उनकी छवि खराब करने के लिए पहले ही कई जांच करा चुकी है। “अब ये लोग मेरे घर के बाहर बैठकर हंगामा कर रहे हैं, क्योंकि मैंने रावण के अपमान की बात की। ये राक्षसी प्रवृत्ति के लोग हैं। अगर ये सत्ता में आ गए, तो आपकी जिंदगी नरक जैसी बना देंगे,” उन्होंने कहा।

केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि वे बीजेपी की मंशा को समझें और सावधान रहें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जो सुविधाएं दी हैं, बीजेपी उन्हें छीनने की साजिश रच रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे

टिप्पणियाँ बंद हैं।