नोएडा के सेक्टर-21 पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से मारपीट, हवा भरने को लेकर हुए विवाद

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (25/02/2026): नोएडा के सेक्टर-21 स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार सवार चार युवकों द्वारा सेल्समैन के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी कार में हवा भरवाने के लिए पंप पर पहुंचे थे। इसी दौरान हवा भर रहे सेल्समैन से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बहस बढ़ने के बाद कार में मौजूद अन्य युवक भी नीचे उतर आए। इसके बाद चारों युवकों ने मिलकर सेल्समैन को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के दौरान वहां मौजूद अन्य पेट्रोल पंप कर्मचारी बीच-बचाव के लिए आगे आए, जिसके बाद किसी तरह पीड़ित को हमलावरों से छुड़ाया गया।

मारपीट की, यह पूरी घटना पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर, एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित सेल्समैन ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।