नई दिल्ली (24 फरवरी, 2026): दिल्ली- मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्री सुविधा को केंद्र में रखते हुए एनसीआरटीसी ने पार्किंग और लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मजबूत किया है। सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कॉरिडोर के विभिन्न स्टेशनों पर 8,000 से अधिक वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि यात्रियों को निर्बाध और आरामदायक यात्रा अनुभव मिल सके।
गाजियाबाद स्टेशन पर सबसे बड़ी चारपहिया पार्किंग विकसित की गई है, जहां 370 कारें और 632 दुपहिया वाहन खड़े किए जा सकते हैं। दिल्ली–मेरठ रोड पर स्थित यह स्टेशन शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के पास है। साहिबाबाद स्टेशन पर 76 कारों और 223 दुपहिया वाहनों की व्यवस्था है, जबकि राजनगर एक्सटेंशन के नजदीक गुलधर स्टेशन पर 191 कारें और 848 दुपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं।
दिल्ली में सराय काले खां नमो भारत स्टेशन मल्टी-मोडल इंटीग्रेशन का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है, जहां 266 कारें और 837 दुपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं। यहां वीर हकीकत राय आईएसबीटी, मेट्रो स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी भी उपलब्ध है। आनंद विहार स्टेशन पर भी लगभग 50 वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा दी गई है।
मेरठ में मेरठ साउथ स्टेशन पर 289 कारें और 854 दुपहिया वाहन, मोदीपुरम स्टेशन पर 135 से अधिक कारें और 1,200 से अधिक दुपहिया वाहन, तथा शताब्दी नगर स्टेशन पर करीब 120 कारें और 350 से अधिक दुपहिया वाहनों की पार्किंग की जा सकती है। देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रो के 12 स्टेशनों पर भी पर्याप्त दुपहिया पार्किंग उपलब्ध है, जिससे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
जहां स्टेशन परिसरों में जगह सीमित है, वहां आसपास की प्राइवेट पार्किंग का विकल्प भी सुझाया गया है। प्रत्येक स्टेशन पर ड्रॉप-ऑफ जोन बनाए गए हैं ताकि एंट्री–एग्जिट सुगम रहे और मुख्य सड़कों पर जाम न लगे। ई-रिक्शा, ऑटो, बस और अन्य साधनों से लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित की गई है।
पार्किंग दरें भी यात्रियों के अनुकूल रखी गई हैं—उत्तर प्रदेश में साइकिल, दुपहिया और कार/एसयूवी के लिए समय-आधारित किफायती शुल्क लागू है, वहीं दिल्ली में भी स्पष्ट और पारदर्शी दरें तय की गई हैं। इसके साथ ही ‘नमो भारत कनेक्ट’ ऐप पर रियल-टाइम पार्किंग उपलब्धता, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, स्टेशन नेविगेशन, खोया-पाया और लास्ट माइल विकल्प जैसी सुविधाएं यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बना रही हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।