आधे घंटे तक लिफ्ट में कैद रहे चार लोग, बच्चे-बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (24/02/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसायटी के एल-9 टावर में सोमवार शाम एक लिफ्ट अचानक खराब होकर बीच रास्ते में रुक गई, जिसमें नौ वर्षीय बच्चे समेत चार लोग करीब आधे घंटे तक फंसे रहे। लिफ्ट का वेंटिलेशन सिस्टम काम न करने से अंदर घुटन की स्थिति बन गई, जिससे बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने लगी।

चारों लोग ग्राउंड फ्लोर से बेसमेंट की ओर जा रहे थे। लिफ्ट नीचे जाते समय अचानक झटके के साथ रुक गई और दरवाजा नहीं खुला। अंदर फंसे लोगों ने अलार्म और कॉल बटन दबाकर मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन तत्काल सहायता नहीं मिल सकी। बंद लिफ्ट में हवा का प्रवाह न होने के कारण सभी को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

अंदर मौजूद बच्चे के घबराने और बुजुर्ग महिला की हालत खराब होने पर परिजनों ने दरवाजा पीटकर और आवाज लगाकर मदद मांगी। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सोसायटी प्रबंधन को सूचना दी गई। बताया गया कि मेंटेनेंस टीम समय पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई।

परिजनों के अनुसार, सुरक्षा कर्मी लिफ्ट का दरवाजा खोलने में असमर्थ रहे और तकनीकी सहायता उपलब्ध नहीं थी। काफी देर बाद लिफ्ट को मैनुअल तरीके से खोला गया, जिसके बाद चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना के बाद, निवासियों ने सोसायटी परिसर में विरोध जताया। उनका कहना है कि लिफ्ट अटकने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। मामले में लिखित शिकायत पुलिस को दी गई है और लिफ्ट की तकनीकी जांच कराने की मांग की गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।