केजरीवाल के रामायण ज्ञान पर बीजेपी का जोरदार प्रहार: केजरीवाल को बताया ‘चुनावी हिन्दू’

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (21 जनवरी 2025): दिल्ली में विधान सभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में बीते रविवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक सभा में ‘सोने का हिरण’ का जिक्र करते हुए कहा था कि रावण सोने का हिरण बनकर आया था। बीजेपी वाले भी सोने का हिरन बनकर आपको छल रहे हैं, उनके इस बयान पर बीजेपी ने तुरंत पलटवार किया और इसे ‘फर्जी ज्ञान’ करार दिया। बीजेपी ने कहा कि रामायण में मारीच ने सोने का हिरण का रूप लिया था, न कि रावण ने।

बीजेपी प्रवक्ता ने केजरीवाल को ‘चुनावी हिंदू’ बताते हुए कहा कि उनके इस बयान से साफ है कि उन्हें रामायण की सही जानकारी नहीं है। प्रवक्ता ने कहा, “रामायण के अनुसार, सीता माता ने श्री राम से सोने का हिरण लाने की इच्छा जताई थी, न कि लक्ष्मण जी से। केजरीवाल का यह बयान हिंदू धर्म और पौराणिक इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का प्रयास है।”

आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि बीजेपी धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल करके जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। आप ने कहा कि केजरीवाल का बयान सांकेतिक था, लेकिन बीजेपी इसे जानबूझकर तूल दे रही है।

केजरीवाल के बयान और बीजेपी के पलटवार से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी बहस छिड़ गई है। जहां एक ओर बीजेपी इसे ‘चुनावी हिंदू’ का दिखावा बता रही है, वहीं आप इसे राजनीतिक एजेंडे के तहत प्रचारित किया गया विवाद कह रही है।

रामायण के इस विवादित प्रसंग का उदाहरण देकर अपने भाषण को समझाने की कौशिश करने के दौरान केजरीवाल अब खुद ही फंस गए हैं। बीजेपी उनके इस बयान को दिल्ली चुनाव में जोर शोर से भुनाने की कोशिश कर रही है। अब देखना होगा कि इससे हिन्दू वोटर इससे कितना गोलबंद हो पाते है?।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।