पालक पनीर गर्म करने से शुरू हुआ विवाद, भारतीय छात्र को क्यों मिला ₹1.8 करोड़ का मुआवजा
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (22/02/2026): अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो बोल्डर में पढ़ रहे भारतीय पीएचडी छात्र आदित्य प्रकाश से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में आदित्य प्रकाश विश्वविद्यालय के कॉमन मेस में रखे माइक्रोवेव में अपना पालक पनीर गर्म कर रहे थे। इसी दौरान स्टाफ ने खाने की गंध को लेकर आपत्ति जताई और माइक्रोवेव इस्तेमाल करने से रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई।
इस घटना के बाद छात्र के साथ विश्वविद्यालय परिसर में व्यवहार बदल गया। आरोप है कि उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया गया और मास्टर डिग्री पूरी करने के बावजूद उन्हें डिग्री नहीं दी गई। वहीं उनकी साथी उर्मी भट्टाचार्य, जो वहां टीचिंग असिस्टेंट के रूप में कार्यरत थीं, को भी बिना कारण नौकरी से हटा दिया गया।
इन परिस्थितियों को देखते हुए, वर्ष 2025 में आदित्य प्रकाश और उनकी साथी ने विश्वविद्यालय के खिलाफ मामला दर्ज कराया। शिकायत में डिग्री रोकने, नौकरी से हटाने और नस्लीय भेदभाव के आरोप लगाए गए।
मामले के निपटारे के दौरान विश्वविद्यालय ने समझौता करते हुए आदित्य प्रकाश को 2,15,000 डॉलर (लगभग ₹1 करोड़ 80 लाख) की राशि देने पर सहमति जताई। इसके साथ ही उन्हें उनकी डिग्री भी प्रदान की गई। समझौते के तहत यह भी तय हुआ कि वे आगे विश्वविद्यालय में न तो पढ़ाई करेंगे और न ही कार्य करेंगे।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे ॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।