Delhi News (22 फरवरी, 2026): दिल्ली के करोल बाग स्थित Unacademy के ऑफलाइन सेंटर में पढ़ाई कर रहे छात्रों ने आज अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया। लगभग 1500 से अधिक छात्र-छात्राएँ सेंटर बंद होने के बाद फीस रिफंड (Fee Refund) न मिलने से नाराज हैं और उन्होंने कोचिंग प्रबंधन के खिलाफ न्याय की मांग की।
छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन ने अचानक सेंटर बंद करने की योजना बनाई और उन्हें फीस वापसी के बजाय अमानवीय व्यवहार का सामना करना पड़ा। कई छात्रों को परिसर में बंद करने का भी मामला सामने आया। छात्रों का कहना है कि फरवरी, मार्च और अप्रैल में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को पूरी फीस रिफंड नहीं की गई, जबकि मई के बाद प्रवेश लेने वाले कुछ छात्रों को ही आंशिक भुगतान किया गया।

एक छात्रा पारुल ने कहा कि सेंटर बंद करने की योजना बन जाने के बावजूद संस्थान ने उनका पंजीकरण लिया और फीस वसूली, जो कि छात्रों के साथ धोखाधड़ी (Fraud) के समान है। छात्रों ने प्रदर्शन में रिफंड की मांग की और चेतावनी दी कि अगर उनकी फीस जल्द वापस नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ABVP दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के हितों में खड़ी रही है और छात्रों के साथ हुई हर अन्यायपूर्ण घटना के खिलाफ लड़ाई जारी रखी जाएगी। उन्होंने कोचिंग संस्थान से अपील की कि छात्र हितों का सम्मान करें और उनकी फीस जल्द लौटाई जाए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।