मेरठ में पीएम मोदी का प्रहार: AI समिट में प्रदर्शन पर क्या बोले

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (22/02/2026): उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई और लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों और डॉक्टरों के साथ ट्रेन में सफर किया और उनसे बातचीत भी की। नमो भारत रैपिड रेल सेवा शुरू होने से दिल्ली और मेरठ के बीच 82.15 किलोमीटर की दूरी करीब 55 मिनट में पूरी की जा सकेगी। यह ट्रेन मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक चलेगी और कुल 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिनमें दो स्टेशन भूमिगत होंगे जबकि बाकी मार्ग एलिवेटेड रहेगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने AI समिट से जुड़े एक विवाद का उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में आयोजित बड़े वैश्विक AI सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने विरोध के नाम पर देश की छवि खराब करने का काम किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आयोजन पूरे देश के लिए गर्व का विषय था, लेकिन इसे राजनीतिक विवाद में बदल दिया गया और विदेशी मेहमानों के सामने अनुचित प्रदर्शन किया गया।

मोहिद्दीनपुर की सभा में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि, पार्टी की यह कार्रवाई उसकी वैचारिक स्थिति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को जनता का विश्वास जीतने के लिए सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि, दिल्ली में हुई इस घटना में अन्य विपक्षी दलों की भूमिका नहीं थी और उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि यदि कोई दल देश का नेतृत्व करना चाहता है तो उसे पहले जनता का विश्वास और समर्थन हासिल करना होगा।

सभा के दौरान प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की, विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि आधुनिक परिवहन परियोजनाएं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के जीवन को आसान बनाएंगी। नई रैपिड रेल सेवा से दिल्ली-मेरठ के बीच यात्रा तेज, सुविधाजनक और सुरक्षित होगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।