नोएडा में पुलिस ने डेढ़ किलो गांजे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा, (19 जनवरी 2025): थाना सेक्टर 49 की पुलिस ने सेक्टर 50 के पास स्थित ग्रीन बेल्ट पार्क से एक युवक को डेढ़ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करन पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो 21 वर्ष का है और मूल रूप से बदायूं जिले के ग्राम बिलसी का निवासी है। वर्तमान में वह नोएडा के सेक्टर 53 के पास रहता है।
पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को संदिग्ध गतिविधियों के कारण पकड़ा गया। करन ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया कि वह दिल्ली से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर नोएडा में बेचता था, जिससे वह अपनी ज़िंदगी का खर्चा चलाता था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी टीम में SI विपिन कुमार, SI हरिमोहन शर्मा और कांस्टेबल नितिन कुमार शामिल थे। पुलिस के अनुसार आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिसमें एक मामला थाना फेस 3 नोएडा में 2024 का है, जिसमें उसे आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में आरोपी बनाया गया था।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।