नोएडा पुष्प प्रदर्शनी 2026: फूलों की बहार और सांस्कृतिक रंगों का बन रहा अनोखा संगम | Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (22/02/2026): नोएडा के सेक्टर-33ए स्थित शिल्पहाट शिवालिक पार्क में 38वीं वार्षिक नोएडा पुष्प प्रदर्शनी 2026 का चार दिवसीय भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ दिनांक 19 फरवरी 2026 को पूर्व मंत्री और वर्तमान सांसद डॉ. महेश शर्मा द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों और पुष्प प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे यह प्रदर्शनी न केवल फूलों के प्रदर्शन बल्कि सांस्कृतिक उत्सव का भी केंद्र बन गई।

तीसरे दिन, 21 फरवरी को, लगभग 5 लाख पुष्प प्रेमियों ने इस प्रदर्शनी का आनंद लिया। यहां लगभग 29 प्रकार की विभिन्न प्रजातियों के फूलों और पौधों के साथ-साथ फूलों से तैयार आकर्षक Murals और Sculptures की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान खींचा। प्रदर्शनी में विशेष रूप से शिव भगवान को समर्पित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर का फूलों वाला मॉडल, त्रिशूल, डमरू, नंदी, हाथी, बास्केट फॉर पॉट्स फ्लॉवर, प्रवेश पाथवे द्वार, प्रवेश गार्डन, टॉप बास्केट फ्लो, ढोलक शेप, फ्लोरल रेप्लिका ऑफ मटका और बुद्धा लोटस जैसी रचनाएँ प्रदर्शित की गईं। इन कलाकृतियों ने न केवल स्थानीय जनता बल्कि दूर-दूर से आए आगंतुकों का भी मन मोह लिया।

प्रदर्शनी में Flower Arrangement और Vegetable Carving के साथ-साथ Horticulture Department और विशेषज्ञों द्वारा Gardening के बारे में जानकारी साझा की गई। इस दौरान प्रदर्शनी के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रमुख विजेताओं में Bharat Petroleum Corp. Ltd., Adobe Systems India Ltd., LG India Pvt. Ltd., Candor Techspace Sector-62 & Sector-132, Shaheed Smarak Park, Late Sh. G.B. Pant Park Sector-17A, Bharat Petroleum Housing Complex, Grand Ajnara Heritage, LG, Coforge & Sunlord Apparels, Purvanchal Silver City-2, Purvanchal Heights और Omaxe Palm & Greens आदि शामिल रहे।

प्रदर्शनी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। दोपहर में Amity School के बच्चों द्वारा प्रस्तुत Bagpiper Band ने शिवालिक पार्क में मौजूद जनसमूह में ऊर्जा का संचार किया। वहीं सांय 6 बजे से दिल्ली/एनसीआर के प्रसिद्ध Sarvatra Band ने हिमांशु मिश्रा, अवाथान्गु चिरू, सोनम मिश्रा और संगीत जोशी के संगीत संयोजन के साथ शानदार प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति ने आम जनता में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और प्रदर्शनी के रंग और उत्साह को और बढ़ा दिया।

दिनांक 22 फरवरी 2026 को बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया और तदुपरांत उन्हें पुरस्कार प्रदान किए गए। इसी दिन प्रदर्शनी के समापन समारोह में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. विष्णु सक्सेना (श्रंगार रस), डॉ. अर्जुन शिशौदिया (वीर रस), अनिल अग्रवंशी और शंभू शिखर (हास्य-व्यंग्य रस), कल्पना शुक्ला (श्रंगार रस) और विनोद पाण्डेय (हास्य-व्यंग्य रस) ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। इस कवि सम्मेलन ने उपस्थित दर्शकों को न केवल मनोरंजन प्रदान किया बल्कि हँसी और जीवन की भाग-दौड़ से विराम लेने का अवसर भी दिया।

38वीं वार्षिक नौएडा पुष्प प्रदर्शनी 2026 ने न केवल फूलों और बागवानी में रुचि रखने वालों को आकर्षित किया, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बच्चों की प्रतिभा और स्थानीय कला को भी प्रमुख मंच प्रदान किया। यह प्रदर्शनी न केवल मनोरंजन का स्रोत बनी बल्कि नोएडा में सार्वजनिक सहभागिता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।