DND पर नाइट वर्क के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 18 मार्च तक बदले रहेंगे रूट

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (22/02/2026): नोएडा–दिल्ली आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। Noida Toll Bridge Co. Ltd. ने घोषणा की है कि डीएनडी फ्लाईवे पर 22 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक मरम्मत और री-सरफेसिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य प्रतिदिन पीक आवर्स के बाद अथवा रात 11:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक किया जाएगा।

यातायात डायवर्जन योजना

मरम्मत कार्य के दौरान नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अस्थायी ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

1. महामाया की ओर से आने वाले वाहन — डीएनडी की ओर जाने के बजाय दलित प्रेरणा स्थल से सीधे चिल्ला बॉर्डर होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
2. रजनीगंधा / सेक्टर-16 की ओर से आने वाले वाहन — डीएनडी टोल से यू-टर्न लेकर चिल्ला मार्ग से दिल्ली की ओर जा सकेंगे।

प्रशासन की अपील

प्राधिकरण और ट्रैफिक विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और निर्देशों का पालन करें।

टिप्पणियाँ बंद हैं।