New Delhi News (21 February 2026): दक्षिणी दिल्ली के मदनपुर खादर जेजे कॉलोनी में शनिवार सुबह एक रिहायशी मकान में एलपीजी सिलेंडर लीकेज से भीषण आग लग गई। यह इलाका मदनपुर खादर के अंतर्गत आता है और थाना क्षेत्र कालिंदीकुंज में पड़ता है। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। अचानक आग भड़कने से अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में जगदीश, उनकी पत्नी लक्ष्मी और बेटा जोतीश झुलस गए। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में एलपीजी सिलेंडर में गैस लीकेज की आशंका जताई गई है। तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से सिलेंडर और रसोई गैस कनेक्शन की जांच की जा रही है, ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जगदीश और उनके बेटे जोतीश को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं लक्ष्मी को पहले एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, बाद में उन्हें सफदरजंग अस्पताल के बर्न वार्ड में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने घटना स्थल को सील कर क्राइम और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही धमाके और आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल इलाके में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।