New Delhi News (21 February 2026): राजधानी में सियासी घमासान उस वक्त तेज हो गया जब दिल्ली बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन एक दिन पहले भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन के विरोध में किया गया। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह का प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी हुई और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ तीखे बयान दिए गए।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और वीरेन्द्र सचदेवा को डिटेन कर लिया। पुलिस कार्रवाई के बाद भी कार्यकर्ताओं में आक्रोश बना रहा और उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ विरोध जारी रखा।
बीजेपी नेताओं का कहना है कि जब पूरा विश्व भारत की तकनीकी क्षमता और एआई क्षेत्र में बढ़ते नेतृत्व को देख रहा है, तब कांग्रेस द्वारा किया गया विरोध देश को बदनाम करने की साजिश है। पार्टी का आरोप है कि यह प्रदर्शन पूर्व नियोजित था और इसकी “स्क्रिप्ट” विपक्षी नेताओं के इशारे पर लिखी गई। बीजेपी नेताओं ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास बताया।
प्रदर्शन में मौजूद शाहदरा से विधायक संजय गोयल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस घटना से देश की छवि को नुकसान पहुंचा है और कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। वहीं भाजपा नेता दामिनी सिंह चंदेल और जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और इसे बेहद निंदनीय करार दिया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।