Breaking News: दिल्ली में बम धमाके का अलर्ट!

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (22 February 2026): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा सक्रिय हो गया है और आईईडी हमले की साजिश रच रहा है। बताया जा रहा है कि चांदनी चौक स्थित मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों को संभावित निशाना बनाया जा सकता है। सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

सूत्रों के अनुसार, लाल किले के सामने भी धमाके की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लाल किला और उसके आसपास के क्षेत्र में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। चांदनी चौक और भीड़भाड़ वाले बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद बदले की आशंका जताई जा रही है। हालांकि उस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी, लेकिन भारतीय एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि कहीं अन्य आतंकी संगठन इसका फायदा उठाकर भारत में हमले की साजिश तो नहीं रच रहे। खुफिया इनपुट के आधार पर राजधानी में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। उस घटना के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को लेकर विशेष सतर्क हैं। मौजूदा अलर्ट को उसी कड़ी में देखा जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां संयुक्त रूप से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। त्योहारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है, ताकि राजधानी में शांति और सुरक्षा बनी रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।