VVIP दौरे को लेकर Noida – Greater Noida में ट्रैफिक अलर्ट!

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (21/02/2026): आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई वीवीआईपी कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिसके चलते जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने व्यापक यातायात व्यवस्था लागू की है। सुरक्षा और सुचारू आवागमन को ध्यान में रखते हुए नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली से जुड़े प्रमुख बॉर्डर मार्गों पर डायवर्जन प्रभावी रहेगा।

यातायात पुलिस के अनुसार, वीआईपी और वीवीआईपी वाहनों के लिए विशेष कॉरिडोर तय किया गया है। ये वाहन दिल्ली के डीएनडी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से प्रवेश कर नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए जीरो प्वाइंट तक पहुंचेंगे। इसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर 26 किलोमीटर स्थित फलैदा कट से उतरकर सेक्टर-28 स्थित कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। वीवीआईपी वाहनों की पार्किंग मंच के दाहिने ओर निर्धारित वीआईपी पार्किंग में रहेगी। इस दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को पूरी छूट दी गई है।

वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा (चिल्ला, डीएनडी और कालिंदी कुंज) में प्रवेश करने वाले भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

दिल्ली बॉर्डर से आने-जाने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग

* चिल्ला बॉर्डर से आने वाले वाहन यू-टर्न लेकर एनएच-9/24, एनएच-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के माध्यम से गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

* डीएनडी बॉर्डर से आने वाले वाहन टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर एनएच-9/24, एनएच-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करेंगे।

* कालिंदी कुंज बॉर्डर से आने वाले वाहनों को भी एनएच-9/24 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ा जाएगा।

यमुना एक्सप्रेसवे और परी चौक क्षेत्र में व्यवस्था

आगरा की दिशा से आने वाले यातायात को जेवर टोल से पहले यू-टर्न देकर अलीगढ़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर वाहनों को जेवर कस्बे की ओर उतारकर सबौता अंडरपास से खुर्जा बाइपास और जहांगीरपुर की दिशा में भेजा जाएगा। वहीं, परी चौक से आगरा जाने वाले वाहन अल्फा कमर्शियल गोलचक्कर, मेट्रो डिपो गोलचक्कर, 130 मीटर रोड और सिरसा गोलचक्कर के रास्ते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर बुलंदशहर और अलीगढ़ की ओर जा सकेंगे। यदि नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दबाव बढ़ता है, तो यातायात को सर्विस रोड पर मोड़ा जाएगा।

मीडिया और एचसीएल कर्मियों के लिए विशेष प्रबंध

मीडिया और HCL कर्मियों के वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से फलैदा कट (26 किमी) से बाईं ओर उतरकर तीर्थली डबल सर्विस रोड के जरिए सेंट्रल वेयरहाउस के पास से होते हुए निर्धारित मीडिया/एचसीएल पार्किंग तक पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

पार्किंग व्यवस्था

सामान्य बस पार्किंग: सेंट्रल वेयरहाउस और पानी की टंकी के बीच खाली भूखंड में।

पुलिस, अन्य विभाग, मीडिया और एचसीएल पार्किंग: वीआईपी पार्किंग के दाहिने हिस्से में।

एचसीएल और शिव नादर स्कूल की बसें: पानी की टंकी से पहले बंद मार्ग पर।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मार्गों की जानकारी लें, वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें और किसी भी असुविधा की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन 9971009001 पर संपर्क करें, ताकि सुचारू और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।