उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास, विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया ऐतिहासिक

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (20/02/2026): जेवर विधानसभा क्षेत्र में 21 फरवरी को उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर इकाई का शिलान्यास होने जा रहा है। इस अवसर को क्षेत्र और प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बताते हुए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश को आर्थिक प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी। यह यूनिट यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 28 में 48 एकड़ भूमि पर स्थापित की जा रही है। जिस पर लगभग 3706.15 करोड़ रुपए का निवेश होगा ।

विधायक धीरेंद्र सिंह भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे ओर उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर वह मौजूद हैं, वहीं से उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर इकाई की आधारशिला रखी जाएगी। 21 फरवरी को प्रस्तावित यह शिलान्यास कार्यक्रम केवल एक औद्योगिक परियोजना की शुरुआत नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश के भविष्य की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर जनता के बीच रहेंगे। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात बताया।

विधायक ने आगे कहा कि यह सेमीकंडक्टर इकाई प्रदेश की 25 करोड़ आबादी के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगी। इस परियोजना के माध्यम से हम उस उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं, जहां आर्थिक समृद्धि, रोजगार और विकास के नए रास्ते खुलेंगे। जेवर विधानसभा से प्रदेश की खुशहाली की नींव मजबूत होगी और आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल होगा, उन्होंने कहा।

धीरेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। मैं सभी नागरिकों से निवेदन करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल हों, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों को सुनें और स्वयं देखें कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और जेवर किस प्रकार प्रगति की नई इबारत लिख रहा है।

विधायक के अनुसार, सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना से न केवल औद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर भी सृजित होंगे, जिससे जेवर और आसपास के क्षेत्रों की आर्थिक तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।