सेक्टर-132 में चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बची महिला चालक

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (20/02/2026): नोएडा के सेक्टर-132 में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। कार चला रही महिला स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकल आई और खुद को सुरक्षित किया। महिला अपने बच्चे को स्कूल से लेने जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धुआं उठने के कुछ ही पलों बाद कार के अगले हिस्से में आग भड़क उठी, जो देखते ही देखते तेज लपटों में बदल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन उसकी चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान स्थानीय लोग आग को फैलने से रोकने के लिए कार का बोनट खोलने का प्रयास करते रहे, लेकिन तकनीकी कारणों से बोनट नहीं खुल सका। आग आगे से पीछे की ओर फैलती चली गई, जिससे कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

यह घटना थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत, सेक्टर-132 की मुख्य सड़क पर हुई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और महिला चालक सुरक्षित रही। हालांकि, कार में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज आग की भेंट चढ़ गए। घटना के बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से जली हुई कार को सड़क के किनारे हटवाया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। फिलहाल सड़क पर आवाजाही सामान्य है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।