New Delhi News (20 February 2026): राजधानी दिल्ली में 25 मार्च से सात दिवसीय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। यह दिल्ली सरकार का पहला आधिकारिक फिल्म फेस्टिवल होगा, जिसका उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और दिल्ली को फिल्म शूटिंग हब के रूप में स्थापित करना है। फेस्टिवल में 100 से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग की योजना है, जिनमें मनोरंजक फिल्मों के साथ-साथ बायोपिक, डॉक्यूमेंट्री और देशभक्ति विषयक फिल्में भी शामिल होंगी। पांच से अधिक देशों को आमंत्रित करने की प्रक्रिया जारी है, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सके।
फेस्टिवल की ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी प्रतिष्ठित स्थल भारत मंडपम में आयोजित की जाएगी। सरकार की योजना है कि आयोजन के दौरान आसपास की प्रमुख सड़कों और ऐतिहासिक इमारतों को फेस्टिवल थीम के अनुरूप सजाया जाए। बॉलीवुड के चर्चित सितारों को आमंत्रित करने की तैयारी भी चल रही है, जिससे कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दिया जा सके।
ओपनिंग के बाद फिल्मों की स्क्रीनिंग पूरी दिल्ली के अलग-अलग सांस्कृतिक केंद्रों में की जाएगी। सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम, श्रीराम कला केंद्र और मंडी हाउस क्षेत्र में विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन प्रस्तावित है। इसके अलावा कुछ ओपन एयर लोकेशन पर भी फिल्म प्रदर्शन की योजना बनाई जा रही है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कलाकार और अन्य श्रेणियों में पुरस्कार देने पर भी विचार किया जा रहा है।
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा हाल ही में बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटे हैं। माना जा रहा है कि वहां के अनुभवों को दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में शामिल किया जाएगा। साथ ही युवाओं द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्मों को भी मंच देने की योजना है, ताकि नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिले और दिल्ली फिल्म पॉलिसी को मजबूती मिल सके। सरकार को उम्मीद है कि यह पहल दिल्ली को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म मानचित्र पर भी नई पहचान दिलाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।