AI इम्पैक्ट समिट-2026 के चलते दिल्ली के इस 20 रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (20 February 2026): राष्ट्रीय राजधानी में 16 से 21 फरवरी तक आयोजित हो रहे एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 20 फरवरी के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार सुबह 8 से 10 बजे और शाम 5 से 9 बजे के बीच शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। इन समयावधियों में कुल 20 रास्तों पर आंशिक या पूर्ण प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। यात्रियों से अपील की गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर जांच लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि समिट के चलते भारत मंडपम, एयरपोर्ट और अन्य प्रमुख स्थानों पर वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। इसी कारण सुरक्षा और सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य होगा। आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि आम वाहनों को निर्धारित समय में वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

प्रभावित होने वाले प्रमुख मार्गों में सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, विंडसर प्लेस, तीस जनवरी मार्ग, पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलट मार्ग और सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा मथुरा रोड (लोधी फ्लाईओवर से डॉ. दिनेश चंद्र डालमिया चौक के बीच), भैरों मार्ग, शांति पथ, अफ्रीका एवेन्यू, सत्य मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, गुरुग्राम रोड और परेड रोड पर भी यातायात नियंत्रित रहेगा। इन इलाकों में प्रवेश करने वाले वाहनों को मौके पर ही डायवर्ट किया जा सकता है।

ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए पुलिस ने कई वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए हैं। इनमें सैन मार्टिन मार्ग, पंचशील मार्ग, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड, कमल अतातुर्क मार्ग, अरबिंदो मार्ग, लोधी रोड और बारापुल्ला रोड प्रमुख हैं। इसके साथ ही रिंग रोड, तिलक मार्ग, फिरोज शाह रोड, रफी मार्ग, संसद मार्ग, के कामराज मार्ग, साउथ एवेन्यू रोड और वंदेमातरम मार्ग का भी उपयोग किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त एनएच-48, राव तुला राम मार्ग, पुरानी दिल्ली-गुरुग्राम रोड, यूईआर-आईटी और एनएच-48 सर्विस रोड को भी वैकल्पिक रूट के तौर पर चिन्हित किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें, सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें और पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें। अधिकारियों का कहना है कि समिट के सुचारु आयोजन और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाए गए हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।