“जीवन के हर चरण में साथ रहते हैं फूल”, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने वसंत उत्सव फ्लावर शो 2026 का किया शुभारंभ
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (19/02/2026): नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित 38वें वसंत उत्सव फ्लावर शो 2026 का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद Dr. Mahesh Sharma ने अपने करकमलों से किया। इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ Vandana Tripathi भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक फूल मनुष्य के जीवन के हर चरण में साथ रहते हैं और प्रकृति की ओर से मानवता को मिली एक अनमोल देन हैं।

मीडिया से बातचीत में डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि पुष्प प्रकृति की ओर से मानवता को मिली एक अप्रतिम देन हैं, जो जीवन में रंग, खुशियाँ और सुगंध भरते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार आयोजित पुष्प प्रदर्शनी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक सुंदर, अद्वितीय और बेजोड़ है। अधिकारियों और आयोजन से जुड़ी टीम ने प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग कर अत्यंत तन्मयता और सौंदर्य के साथ इस प्रदर्शनी को तैयार किया है।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन उनकी कर्मभूमि और राजनीतिक भूमि में हर वर्ष आयोजित होता है और हर बार पहले से बेहतर होता जा रहा है। इस बार प्रदर्शनी में भगवान केदारनाथ मंदिर की थीम को केंद्र में रखकर सजावट की गई है। इसके अलावा विभिन्न प्राकृतिक अन्न और अनेक प्रकार के पुष्पों का उपयोग किया गया है, जिनके पीछे अलग-अलग विषय निहित हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी से आम लोगों को प्रेरणा मिलती है कि किस प्रकार फूलों को सहेजकर, सजाकर और संरक्षित करके प्रकृति की सुंदरता को समाज और मानवता के सामने प्रस्तुत किया जा सकता है। साथ ही पुष्पों का संरक्षण, संवर्धन और विकास भी आवश्यक है।
आर्थिक दृष्टि से भी पुष्प देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनका उपयोग दवाइयों, सुगंध, सौंदर्य और अन्य अनेक कार्यों में किया जाता है। उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक फूल मनुष्य के जीवन के साथी बने रहते हैं।
उन्होंने पूरे आयोजन के लिए नोएडा प्रशासन को बधाई दी और क्षेत्रवासियों से इस पुष्प प्रदर्शनी को देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो लोग इसे देखने से चूकेंगे, उन्हें बाद में पछताना पड़ सकता है, इसलिए सभी को इस प्रदर्शनी में अवश्य आना चाहिए।
Vasant Utsav Flower Show 2026 | Noida Authority | MP Dr Mahesh Sharma | Photo Highlights
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।