अटल कैंटीन को लेकर 56 दिनों का रिजल्ट, मंत्री Ashish Sood का बड़ा दावा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (19 फरवरी, 2026): दिल्ली में संचालित अटल कैंटीन योजना को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री Ashish Sood ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि बीते 56 दिनों में 14 लाख 58 हजार से अधिक लोगों ने इन कैंटीनों में भोजन किया है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर से शुरू हुई इस पहल के तहत अब तक स्थापित 46 अटल कैंटीनों में प्रतिदिन औसतन करीब 26 हजार लोग भोजन कर रहे हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि कुल 46 कैंटीनों में 56 दिनों के भीतर 14.58 लाख लोगों ने भोजन किया, जो प्रति कैंटीन लगभग 31 हजार लोगों का औसत दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही 25 नई अटल कैंटीन शुरू होने जा रही हैं, जिसके बाद रोजाना लगभग 50 हजार लोगों तक सस्ते भोजन की सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य है।

अशिश सूद ने कहा कि ये कैंटीन केवल 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराने की सरकारी योजना भर नहीं हैं, बल्कि ‘अंत्योदय’ की भावना को जमीन पर उतारने का प्रयास हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी के संस्थापकों द्वारा रखे गए अंत्योदय के सिद्धांत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं और दिल्ली में मुख्यमंत्री Rekha Gupta इसे लागू करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।