एक साल में बदली दिल्ली की तस्वीर: दिल्ली सरकार का कैसा रहा काम | केंद्रीय मंत्री Harsh Malhotra

Ten News Network

New Delhi News (19 फरवरी 2026): केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली में पिछले एक साल के दौरान ज़मीन-आसमान का अंतर देखने को मिला है और इसका सबसे बड़ा कारण दिल्ली की जनता है, जिसने सत्ता परिवर्तन कर भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने का अवसर दिया। उन्होंने दिल्ली की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन के कारण ही विकास की गति तेज़ हुई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनका सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में चुनाव से पहले किए गए लगभग सभी वादों को पूरा करने की दिशा में तेज़ी से काम चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लिए गए संकल्पों को दिल्ली सरकार ज़मीन पर उतार रही है।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पहले जिन मकानों में बिजली का मीटर नहीं लगता था, वहां अब नई नीति के तहत मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे हजारों परिवारों को राहत मिली है। इसके साथ ही पीने के पानी की नई पाइपलाइनों का विस्तार, सीवर सिस्टम के पुनर्निर्माण और बुनियादी सुविधाओं के सुधार पर तेजी से काम किया जा रहा है।

उन्होंने 71 अटल कैंटीन के संचालन का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यह सिर्फ सस्ता भोजन उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि गरीब और मजदूर वर्ग के सम्मान और आत्मसम्मान से जुड़ी पहल है। मंत्री ने कहा कि दिल्ली में विकास और जनसुविधाओं का यह बदलाव जनता के सहयोग और विश्वास का परिणाम है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।