IHGF Delhi Fair 2026: बांस और सीग्रास से बने हस्तशिल्प उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी मांग

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (19/02/2026): IHGF Delhi Fair का 61वाँ संस्करण – “स्प्रिंग 2026”, 14 से 18 फरवरी तक ग्रेटर नोएडा के अत्याधुनिक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जा रहा है। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (EPCH) द्वारा आयोजित यह प्रमुख सोर्सिंग कार्यक्रम 17 समर्पित हॉलों में फैले 3,000 से अधिक प्रदर्शकों को प्रस्तुत करता है। मेले में उत्पादों की एक विविध श्रृंखला प्रदर्शित की जा रही है, जिसमें होम फर्निशिंग, फर्नीचर, फैशन ज्वेलरी, पर्यावरण-अनुकूल वस्तुएँ और लाइफस्टाइल उत्पाद शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा स्थित India Expo Mart में आयोजित 61वें आईएचजीएफ दिल्ली फेयर में राधिका इंटरनेशनल पवेलियन में बांस, केन और सीग्रास से बने विभिन्न हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित किए गए। टेन न्यूज से बात करते हुए राघव पुरी ने कहा कि यहां प्रदर्शित सभी उत्पाद पूरी तरह हस्तनिर्मित हैं और प्राकृतिक फिनिश के साथ-साथ रंगीन विकल्पों में भी उपलब्ध हैं।

राघव पुरी ने बताया कि इन उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी मांग है क्योंकि ये पर्यावरण के अनुकूल हैं। प्राकृतिक सामग्री से बने होने के कारण विदेशी खरीदारों के बीच इनकी लोकप्रियता बढ़ रही है और निर्यात में भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

 

मेले के आयोजन को लेकर Export Promotion Council for Handicrafts की सराहना करते हुए राघव पुरी ने कहा कि सभी प्रतिभागियों और खरीदारों को एक मंच पर लाने के लिए बेहतर प्रबंधन और व्यापक तैयारियां की गई हैं, जिससे कारोबार के अवसर बढ़े हैं और सहभागिता भी संतोषजनक रही है।

वहीं आयोजन स्थल की सुविधाओं पर राघव पुरी ने कहा कि एक ही स्थान पर इतने बड़े स्तर का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन यहां की आधारभूत संरचना, लॉजिस्टिक्स और व्यवस्थाएं निर्यातकों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।