NOIDA News (19 फरवरी 2026): नोएडा के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (Bomb Threat) मिलने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक लगभग एक दर्जन से अधिक स्कूलों को ईमेल (Email Threat) के जरिए धमकी भेजी गई, जिसमें स्कूल परिसरों को विस्फोट से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। यह धमकी ऐसे समय में सामने आई है जब स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं (CBSE Exams) चल रही हैं, जिससे अभिभावकों और स्कूल प्रशासन में चिंता का माहौल है।
धमकी भरे मेल की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां (Security Agencies) तुरंत सक्रिय हो गईं और संबंधित स्कूलों में पुलिस टीम तैनात कर दी गई। कई स्कूल परिसरों में सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग (Checking & Frisking) अभियान चलाया जा रहा है, वहीं बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और डॉग स्क्वायड (Dog Squad) भी जांच में जुटे हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र स्कूलों के आसपास निगरानी (Surveillance) बढ़ा दी गई है और प्रवेश द्वारों पर सख्त जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक किसी भी स्कूल परिसर में संदिग्ध वस्तु (Suspicious Object) नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों में तलाशी अभियान जारी है।
ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि, अब तक किसी भी स्कूल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। जहां-जहां परीक्षाएं चल रही हैं, वहां बच्चे शांतिपूर्वक परीक्षा दे रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों के अलावा अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी जांच अभियान चलाया जा रहा है। तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी संबंधित स्कूलों में सुरक्षा जांच सुनिश्चित की। लगातार सघन तलाशी जारी है और फिलहाल किसी भी प्रकार की प्रतिकूल स्थिति सामने नहीं आई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हालात सामान्य हैं और लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।