AI समिट विवाद पर Galgotias University का स्पष्टीकरण

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (18 February 2026): हाल ही में आयोजित AI Summit से जुड़े विवाद के बाद Galgotias University ने आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी करते हुए पूरे घटनाक्रम पर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि समिट के दौरान हुई भ्रम की स्थिति के लिए खेद है और संस्थान शैक्षणिक ईमानदारी व पारदर्शिता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जारी बयान में विश्वविद्यालय ने बताया कि पवेलियन पर मौजूद एक प्रतिनिधि तकनीकी उत्पाद की उत्पत्ति से पूरी तरह अवगत नहीं थीं और कैमरे पर उत्साह में तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी साझा कर बैठीं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि वह प्रतिनिधि मीडिया से बातचीत के लिए अधिकृत भी नहीं थीं, जिससे यह भ्रम की स्थिति बनी।

संस्थान ने कहा कि किसी भी स्तर पर तकनीक को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का संस्थागत इरादा नहीं था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आयोजकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए समिट परिसर को खाली करने का निर्णय लिया और भविष्य में ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए पारदर्शिता और जिम्मेदार प्रस्तुति को और मजबूत करने की बात कही है।

प्रेस रिलीज में यह भी दोहराया गया कि Galgotias University शिक्षा, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में नैतिकता और पारदर्शिता के उच्च मानकों का पालन करता रहेगा। विश्वविद्यालय ने मीडिया और जनसामान्य से समझदारी और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वह जिम्मेदार अकादमिक संस्थान के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।