AI Innovation का हब बनता Galgotias, स्टूडेंट स्टार्टअप्स ने दिखाया भविष्य का भारत
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (18 February, 2025): नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit के Galgotias University से जुड़े स्टूडेंट्स और स्टार्टअप्स के इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स ने यह साबित किया कि विश्वविद्यालय तेजी से भारत के AI और Deep Tech इनोवेशन हब के रूप में उभर रहा है। सार्वजनिक हित (Public Interest) से जुड़े हेल्थ, मेंटल वेलनेस, प्रेगनेंसी केयर और इंडस्ट्री ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में यहां विकसित तकनीकों ने विशेषज्ञों का ध्यान खींचा।
AI और Deep Tech सेक्टर में काम कर रही Savvy Technologies के CEO केशव मदान और CTO मानस सक्सेना ने बताया कि उनकी कंपनी Legacy कंपनियों को AI अपनाने में मदद कर रही है। स्मार्ट वर्कफ्लो, डेटा विज़ुअलाइजेशन, HR इंटरव्यू टूल्स और एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम जैसे सॉल्यूशंस विकसित किए जा रहे हैं, जिससे पारंपरिक कंपनियां डिजिटल और ऑटोमेशन युग में तेजी से आगे बढ़ सकें। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे स्टार्टअप्स उद्योगों की उत्पादकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
स्वास्थ्य क्षेत्र में भी यूनिवर्सिटी से जुड़े स्टार्टअप्स ने सार्वजनिक हित से जुड़े समाधान पेश किए। Stealthra के तहत एक AI-पावर्ड wearable health monitoring सिस्टम विकसित किया गया है, जो खासकर वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिवाइस हार्ट रेट, तापमान और गिरने जैसी आपात स्थितियों को पहचानकर तुरंत परिवार या केयरटेकर को मोबाइल नोटिफिकेशन भेजता है। विशेषज्ञों के अनुसार अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए यह तकनीक बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
इसी क्रम में “MomCare Plus” नामक ऐप भी प्रदर्शित किया गया, जिसे युवा डेवलपर्स ने गर्भवती महिलाओं के लिए तैयार किया है। यह ऐप प्रेगनेंसी के हर चरण में डाइट प्लान, एक्सरसाइज, मेडिकल रिमाइंडर और मेंटल हेल्थ ट्रैकिंग की सुविधा देता है। ऐप का “Moodness” फीचर यूज़र की भावनात्मक स्थिति के आधार पर रिलैक्सेशन म्यूजिक और बाइनॉरल साउंड्स तैयार करता है, जिससे मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है |
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।