दिल्ली के AI इम्पैक्ट समिट में चोरी हुआ डिवाइस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (18 February 2026): दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान सामने आए चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना India AI Impact Summit 2026 के पहले ही दिन हुई थी, जब एआई स्टार्टअप नियो सेपियंस के स्टॉल से कई डिवाइस गायब हो गए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आशीष और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है।

6 एआई वेरिएबल बरामद, जांच में तेजी

दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 6 एआई वेरिएबल बरामद किए हैं। ये डिवाइस नियो सेपियंस कंपनी के बताए जा रहे हैं, जिन्हें समिट में प्रदर्शन के लिए लाया गया था। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे, क्योंकि यह चोरी हाई सिक्योरिटी और वीवीआईपी मूवमेंट के बीच हुई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया।

सीईओ धनंजय यादव ने दर्ज कराई थी FIR

नियो सेपियंस के सीईओ धनंजय यादव ने तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि वीवीआईपी मूवमेंट से जुड़े सिक्योरिटी लॉकडाउन के दौरान भारत मंडपम परिसर के भीतर से डिवाइस चोरी हुए। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि कंपनी इस प्रतिष्ठित टेक इवेंट में पूरे उत्साह के साथ शामिल हुई थी।

एक्स पर दिल्ली पुलिस को कहा धन्यवाद

घटना के बाद धनंजय यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए दिल्ली पुलिस का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि “हमारे डिवाइस मिल गए हैं। सुपर फास्ट रिस्पॉन्स और सपोर्ट के लिए दिल्ली पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद।” उन्होंने पिछले दो दिनों में मिले समर्थन और हौसला बढ़ाने वाले संदेशों के लिए भी सभी का शुक्रिया अदा किया।

वीवीआईपी मूवमेंट के बीच हुई थी घटना

सीईओ ने पहले पोस्ट में बताया था कि समिट का पहला दिन उनकी कंपनी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने लिखा कि वह इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित थे, क्योंकि यह समिट पहली बार भारत में आयोजित हो रहा था। हालांकि, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान हुए सिक्योरिटी लॉकडाउन में चोरी की घटना ने पूरे आयोजन को प्रभावित कर दिया, लेकिन अब पुलिस की कार्रवाई से मामला सुलझ गया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।