National News (18/02/2026): Reserve Bank of India (RBI) ने स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक के संस्थापक Rajan Bajaj को बैंक का नया प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 17 फरवरी से प्रभावी हो गई है। बजाज इससे पहले बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।
बजाज इस पद, पर Satish Kumar Kalra का स्थान लेंगे, जिन्होंने अब तक बैंक के MD और CEO के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। नए नेतृत्व के साथ बैंक अपने डिजिटल और रिटेल बैंकिंग विस्तार को और तेज करने की तैयारी में है।
slice Small Finance Bank ने बयान में बताया कि, वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के पहले नौ महीनों में बैंक ने 28 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। इससे पहले FY26 की पहली छमाही (H1) में बैंक का मुनाफा 6.5 करोड़ रुपये रहा था, जैसा कि Crisil Ratings की रिपोर्ट में बताया गया था।
बैंक की लाभप्रदता में, यह सुधार North East Small Finance Bank के साथ विलय के बाद देखने को मिला। अक्टूबर 2024 में पूरा हुआ यह विलय दोनों संस्थानों के संचालन, परिसंपत्तियों और ब्रांड पहचान को एकीकृत कर एक मजबूत बैंकिंग इकाई बनाने के उद्देश्य से किया गया था।
शेयरधारकों और नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद 11 फरवरी 2025 से संयुक्त इकाई का नाम औपचारिक रूप से स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक कर दिया गया। बैंक का कहना है कि, नई नेतृत्व टीम और मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के साथ वह देशभर में अपनी मौजूदगी और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।