दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट; येलो अलर्ट जारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (18 February 2026): राष्ट्रीय राजधानी Delhi और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। पिछले कुछ दिनों से फरवरी में ही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी महसूस की जा रही थी, लेकिन 18 फरवरी की सुबह कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। आसमान में घने बादल छाए रहने से दिनभर मौसम सुहावना बने रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम 32 प्रतिशत रही। रिज क्षेत्र में 12.2, आया नगर में 13.8, लोधी रोड में 12.6 और पालम में 15.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। विभाग का अनुमान है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हुई, जबकि दोपहर में भी बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे मौसम और ठंडा बना रहेगा।

वहीं वायु गुणवत्ता की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह 7:30 बजे तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 224 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। एनसीआर के फरीदाबाद में 228, गुरुग्राम में 230, गाजियाबाद में 232, ग्रेटर नोएडा में 222 और नोएडा में 218 AQI दर्ज किया गया। अधिकांश इलाकों में AQI 200 से 300 के बीच बना हुआ है, जिससे संवेदनशील लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।