New Delhi News (18 February 2026): भारतीय चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव 2026 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया। अप्रैल महीने में 10 राज्यों की कुल 37 सीटें खाली हो रही हैं, जिन पर चुनाव कराए जाएंगे। जिन राज्यों में चुनाव होंगे, उनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। आयोग ने कहा है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना 26 फरवरी को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च है, जबकि 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मार्च तय की गई है। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। आयोग ने निर्देश दिया है कि मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंगनी रंग के निर्धारित स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रहे।
सीटों के बंटवारे पर नजर डालें तो महाराष्ट्र से 7, तमिलनाडु से 6, बिहार और पश्चिम बंगाल से 5-5, ओडिशा से 4, असम से 3, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से 2-2 तथा हिमाचल प्रदेश से 1 सीट खाली हो रही है। तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और के. आर. सुरेश रेड्डी 9 अप्रैल को रिटायर होंगे। वहीं असम से रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता और अजीत कुमार भुइयां का कार्यकाल समाप्त होगा।
तमिलनाडु से एन. आर. एलंगो, पी. सेल्वारासु, एम. थंबीदुरई, तिरुचि शिवा, डॉ. कनिमोझी एन. वी. एन. सोमू और जी. के. वासन भी 2 अप्रैल को रिटायर हो जाएंगे। महाराष्ट्र से डॉ. भगवत किशनराव कराड, डॉ. फौजिया तहसीन अहमद खान, प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी, शरदचंद्र गोविंदराव पवार, धैर्यशील मोहन पाटिल, रजनी अशोकराव पाटिल और रामदास बंदू आठवले का कार्यकाल पूरा होगा। पश्चिम बंगाल से साकेत गोखले, ऋतब्रत बनर्जी, बिकाश रंजन भट्टाचार्य, मौसम नूर और सुब्रत बक्शी रिटायर होंगे।
बिहार से अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ओडिशा से ममता मोहंता, मुजीबुल्ला खान, सुजीत कुमार और निरंजन बिशी रिटायर होंगे। असम से रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता और अजीत कुमार भुइयां का कार्यकाल खत्म होगा। छत्तीसगढ़ से कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम, हरियाणा से किरण चौधरी और राम चंदर जांगड़ा, जबकि हिमाचल प्रदेश से इंदु बाला गोस्वामी अप्रैल में सेवानिवृत्त होंगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।