दिल्ली के गाजीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की जलकर मौत, शादी से पहले पसरा मातम

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (20 जनवरी 2025): ग्रेटर नोएडा के नवादा गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। युवक का जला हुआ शव रविवार रात दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक कार के अंदर पाया गया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई है, जो नवादा गांव का निवासी था। 14 फरवरी को अनिल की शादी तय थी, और उससे पहले परिवार में उसकी चचेरे भाई की शादी 27 जनवरी को होनी थी। शादी की तैयारियों के बीच घर में खुशी का माहौल था, लेकिन इस घटना ने सबकुछ मातम में बदल दिया।

शनिवार सुबह अनिल अपनी शादी और परिवार में होने वाली अन्य शादियों के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए निकला था। उसने पहले ग्रेटर नोएडा और नोएडा में रिश्तेदारों को निमंत्रण दिया और फिर दोस्तों को कार्ड देने के लिए दिल्ली चला गया।

परिजनों के अनुसार, रविवार शाम अनिल ने अपने पिता प्रमोद को फोन कर कहा कि वह एक घंटे में घर लौट आएगा। लेकिन देर रात परिवार को दिल्ली से एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि अनिल की कार गाजीपुर इलाके में जली हालत में मिली है और उसमें से उसका शव बरामद हुआ है। फोन करने वाले ने कार में मिले शादी के कार्ड से नंबर निकालकर सूचना दी थी।

मृतक के परिवार का दावा है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब शोक का माहौल है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में अभी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है, और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।